Top Stories
  1. सोनीपत रेल यात्रियों को राहत की उम्मीद: राजीव जैन ने DRM को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र
  2. स्वर्गीय प्रो. डॉ. आर. एस. मलिक की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण व शांति यज्ञ, गणमान्यजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  3. सोनीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
  4. राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं में संस्कार और राष्ट्रवाद का विकास होता है : राजीव जैन DAINIK JAGRUK
  5. लाला लाजपत राय का जीवन साहस, स्वाभिमान और स्वदेशी का प्रतीक : राजीव जैन
  6. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : नगराधीश डॉ. अनमोल
  7. गणतंत्र दिवस पर नकीन मेहरा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, सोनीपत देशभक्ति के रंग में रंगा
  8. डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना बसंत पंचमी उत्सव
  9. सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल
  10. पीएम श्री स्कूल कुण्डली के छात्र कौशल जांगड़ा का अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो सेमिनार में सहभागिता पर सम्मान

महमूदपुर माजरा में 35 लाख की लागत से व्यायाम शाला बनकर तैयार, विधायक ने किया उद्घाटन


गन्नौर(KULDEEP RANGA)
हलका विधायक देवेंद्र कादियान ने महमूदपुर माजरा गांव में योग एवं व्यायामशाला का उद्घाटन किया। यह व्यायामशाला करीब ढाई एकड़ जमीन पर 35 लाख रुपए की लागत से बनी है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से विधायक का स्वागत किया।
विधायक कादियान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर योग और व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यायामशाला से ग्रामीणों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का अवसर मिलेगा।
विधायक ने कहा कि योग और व्यायाम से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो व्यक्ति परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान दे सकेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलकूद, व्यायाम और रचनात्मक कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
इस मौके पर सरपंच सीमा रानी, दलबीर मलिक, कर्ण सिंह, इंद्र सिंह, वीरेंद्र नंबरदार, कृष्ण मलिक और अंकित मलिक मौजूद रहे।

Comments

Leave Comments