Top Stories
  1. जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में ‘सभी के बीच समानता’ विषय पर जागरूकता शिविर, मनाया गया शून्य भेदभाव दिवस DAINIK JAGRUK
  2. अपने खिलाड़ियों के दम पर वैश्विक पटल पर चमकता है हरियाणा और भारत का नाम : डॉ. विजयपाल नैन
  3. विधायक कृष्णा गहलावत ने बाल विवाह रोको रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी | सोनीपत न्यूज़ DAINIK JAGRUK
  4. सोनीपत के डॉ. जुबिन नैन बने हड्डी रोग में गोल्ड मेडलिस्ट, बिहार के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान हासिल
  5. सरस्वती शिक्षा संस्थान स्कूल सोनीपत की छात्रा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जीता प्रथम पुरस्कार
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने आईएमटी खरखौदा में ली अधिकारियों की बैठक
  7. जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एएमआर पर प्रहार: ‘एंटीबायोटिक्स—लापरवाही नहीं चलेगी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमDainik Jaguk
  8. 19 फरवरी को अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का ऑनलाइन ड्रा, 147 आवेदनों में से 8 को मिलेगा लाभ Dainik Jagruk
  9. सोनीपत: सरस्वती शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक के सही उपयोग को लेकर किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ Dainik Jagruk
  10. जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन

जीवीएम गल्र्ज कॉलेज में साहित्य को समर्पित नेशनल सेमिनार का हुआ सफल आयोजन


सोनीपत, 17 फरवरी(DAINIK JAGRUK)
जीवीएम गल्र्ज कॉलेज के इंग्लिश एवं हिंदी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को मल्टी लैंगवल लिटरेचर के जरिए इंटरकल्चरल कम्युनिकेशन विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। इस सेमिनार को हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा अनुमोदित किया गया था। इस सफल आयोजन पर संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी ने विशेष रूप से बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने बहुभाषी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा, वरिष्ठ प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने उद्घाटन भाषण देते हुए साहित्य को संस्कृतियों के मध्य सेतु बताया।
अध्यक्षीय संबोधन डा. ओ.पी. परूथी अध्यक्ष मैनेजिंग कमेटी जीवीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सोनीपत ने दिया। प्लेनरी वक्ताओं के रूप में प्रो. जगदीश बत्रा, एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर तथा प्रो. पूरनचंद टंडन दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। ऑनलाइन प्लेनरी सत्र में प्रो. रजनी सिंह आईआईटी धनबाद ने संबोधित किया। इसके उपरांत पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक प्रो. संजीव कुमार ने व्याख्यान दिया। अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को सशक्त करते हुए डॉ. तत्जाना कोचेतकोवा (यूक्रेन) ने एक इंटरैक्टिव सत्र संचालित किया।
तकनीकी सत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत कर सक्रिय भागीदारी निभाई। सेमिनार की रिपोर्ट असिस्टेंट प्रोफेसर गरिमा सिहान द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं संयोजक संगीता शर्मा ने किया।
सेमिनार के मुख्य संरक्षक डा. ओ.पी. परूथी तथा संरक्षक डॉ. मंजुला स्पाह रहे। संयोजक के रूप में संगीता शर्मा (हेड, इंग्लिश विभाग) और सह-संयोजक डा. वंदना मलिक (हेड, हिंदी विभाग) ने आयोजन का सफल संचालन किया। आयोजन समिति एवं तकनीकी टीम के सदस्यों के सहयोग से यह राष्ट्रीय संगोष्ठी अकादमिक संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंत में प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने आमंत्रित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave Comments